सोयाबीन रिफाइंड में तेजी, पाम तेल सस्ता
इंदौर।
सप्ताहांत खाद्य तेलों में खरीदी से भाव घटबढ़ लिए रहे। कारोबार में सोयाबीन रिफाइंड महंगा बिका, वहीं पाम तेल सस्ता। तिलहनों में लिवाली बताई गई इससे सोयाबीन में 300 रुपये प्रति महंगा बिका।
कारोबार की शुरूआत में मूंगफली तेल 1470 से 1490 रुपये प्रति किलोग्राम खुला जो शनिवार को 1450 से 1470 रुपये बिका। सोयाबीन रिफाइंड 1402 से 1405 रुपये पर खुलकर अंतिम दिन 1400 से 1405 रुपये प्रति 10 किलोग्राम बिका। पाम तेल 1330 से 1335 रुपये खुलकर 1325 से 1330 रुपये होकर बंद हुआ।
तिलहन जिन्सों में बढ़त हुई। मिलगत कमी से सोयाबीन में रिफाइनरी वालों ने भाव बढ़ाकर खरीदी की। सप्ताहांत सोयाबीन 10000 रुपये प्रति च्ंिटल बिका। कपास्या खली में भाव 25 रुपये नीचे बोले गए।
