अमित शाह ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकर समुदाय को दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली ।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकर समुदाय और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने ट्वीट्स में अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर, मैं हमारे बेहद प्रतिभाशाली बुनकर समुदाय और इससे जुड़े लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास एक जीवंत हथकरघा विरासत उद्योग है जिसे विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है और मोदी सरकार इस क्षेत्र को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
गृह मंत्री ने कहा कि इस राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, आइए हम सभी भारतीय हथकरघा उत्पादों को पहनने का संकल्प लें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। प्राचीन बुनाई की हमारी समृद्ध परंपरा को सही मायने में बढ़ावा देने और संरक्षित करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
