दीप गंगा अपार्टमेंट में लगे शिविर में हुआ 103 यूनिट रक्तदान
हरिद्वार………
संयुक्त साथ हमारा तुम्हारा एवं टीम ब्लड रिलेशन हरिद्वार के संयुक्त रूप से सिड़कुल हरिद्वार स्थित दीप गंगा अपार्टमेंट में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसके तहत शिविर में 103 यूनिट रक्तदान हुआ। टीम ब्लड रिलेशन के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी विशाल ननकानी, मधुर वासन, गौरव पाराशर साथ शिविर आयोजक मंडल टीम ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अमित रघुराज सिंह पुंडीर ने कहा कि शिविर में स्वयं ही अपनी इच्छानुसार युवा के साथ अन्य वर्ग के लोग रक्तदान करने पहुंच रहे हैं। टीनू त्यागी ने बताया कि यह फैली भ्रांतियों के दूर होने से संभव हुआ है और केवल जानकारी मात्र से ही रक्तदान शिविर में 103 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए जीवनदान का काम किया। इस मौके पर नरेंद्र चैधरी ने कहा कि रक्तदान शिविर समय समय पर ऐसे रक्तदान शिविर लगते रहेगें। वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी विशाल ननकानी ने कहा कि आज युवा वर्ग स्वैच्छिक रक्तदान के लिए जागरूक है। जहां भी ऐसे रक्तदान शिविर जरूरमंदों के लिए आयोजित हो रहेे। वहां पर युवा वर्ग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान करने के लिए आगे आता है। रक्तदान से बडा कोई दान दुनिया में नहीं है। रक्तदान से दूसरे लोगों के जीवन की रक्षा के साथ-साथ अपने को भी स्वस्थ रखा जा सकता है। इस लिए रक्तदान के लिए हर वर्ग के लोगों को आगे आकर समाज हित में अपनी जिम्मेदारी को निभाना चाहिए। यही सब से बड़ी मानवता है। शिविर का सफल बनाने के लिए टीनू त्यागी, अमित रघुराज सिंह पुंडीर, दुष्यंत शर्मा, नरेंद्र चैधरी, मधुर वासन, दिनेश कुमार, गौरव पाराशर, आकाश दत्त भारद्वाज आदि का विशेष सहयोग रहा। शिविर में रक्तदान करने वालों में टीनू त्यागी, नरेंद्र चैधरी, विक्की गुप्ता, जितेन्द्र, भावेश, रेणु सैनी, शशिकांत त्यागी, राजेश वोहरा, अनमोल मित्तल, पंकज सैनी, मुरारी पांडेय, रजत धाीमान, शुभम धीमान, अभिषेक राणा, राहुल पाल, अमित जोशी, सुशील सिंह, उमेश नवानी, जयवीर त्यागी, संदीप शर्मा, सिकंदर शर्मा, दुष्यंत शर्मा, विशाल ननकानी, कृतिका शर्मा, मधुर वासन, गौरव पाराशर, सुमित गोयल, गौरव गुप्ता, नवीन अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, देवराज, नितिन, विकास शर्मा, मित्तल, गौरव, अंचित, रीना सैनी आदि आदि रहे। मदर टेरेसा ब्लड बैंक से डॉक्टर संदीप पवार, डॉक्टर सोफिया भास्कर, जावेद, आकाश, गौरव, आंचल, माला, आदि का सहयोग रहा।
