कोझिकोड विमान दुर्घटना में बचे लोगों से मिले राहुल गांधी
नई दिल्ली……..
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोझीकोड विमान दुर्घटना में बचे लोगों से मुलाकात की। आपको बता दें कि पिछले साल 7 अगस्त को कोझीकोड के करिपुर हवाई अड्डे पर उतरते समय एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दुर्घटाग्रस्त हो गया था। इस विमान में 10 शिशुओं सहित 190 यात्री सवार थे। घटना में दो पायलटों सहित कम से कम 18 लोगों की जान चली गई थी। कांग्रेस नेता केनचिरा में शिशु जीसस स्कूल में पूठडी ग्राम पंचायत कुडम्पश्री संगम और विध्या वाहिनी बस वितरण का उद्घाटन करने वायनाड पहुंचे हैं। इससे पहले रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी बीजेपी की कासरगोड से विजया यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन भी मौजूद रहे। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं का जत्था विभिन्न जिलों में विजया यात्रा रैली में भाग लेने के लिए केरल जागा। इनमें केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को तिरुवनंतपुरम में रैली के समापन सत्र में उपस्थित होंगे।
