05 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित

सोलन।

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 अगस्त, 2021 को जौणाजी मार्ग पर आवश्यक कार्य के दृष्टिगत सोलन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के सहायक अभियन्ता आर. विदुर ने दी।
आर. विदुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 05 अगस्त, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 10.30 बजे तक तथा सांय 05.30 बजे से 06.00 बजे आधे-आधे घण्टे के लिए चम्बा अपार्टमेंट, शक्ति नगर, डालडा कॉलोनी, शिल्ली रोड, होस्पिटल, मधुबन कॉलोनी, मोहन कॉलोनी, राजगढ़ रोड, लक्कड़ बाजार तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि 05 अगस्त, 2021 को ही जौणाजी मार्ग, शूलिनी नगर, शर्मा बैंक्वेट तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत बाधित प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक बाधित रहेगी। आर. विदुर ने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले कार्य दिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि में क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *