मेडिकल कॉलेज में 1अगस्त से बायोमैट्रिक हाजिरी शुरू
श्रीनगर गढ़वाल।
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान(मेडिकल कॉलेज) श्रीनगर में एक अगस्त से फिर से बायोमैट्रिक हाजिरी शुरू हो जाएगी। कोरोना के चलते मेडिकल कॉलेज में बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था बंद की गई थी। इस बार अंगूठे के साथ ही बायोमैट्रिक हाजिरी के लिए फेस सिस्टम को भी इंस्टाल किया जा रहा है। कहा इससे अंगूठे से बायोमैट्रिक हाजिरी में होने वाली दिक्कतों का समाधान भी हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. सीएमएस रावत ने बताया कि कोरोना के मामलों में कमी आने के चलते पांच अगस्त से एमबीबीएस के दो और बैचों की ऑफलाइन पढ़ाई भी पांच अगस्त से शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी 2017 व 2018 के बैच की ही ऑफालाइन पढ़ाई चल रही थी। जबकि 2019 व 2020 के बैच की भी ऑफलाइन पढ़ाई पांच अगस्त से शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना को देखते हुए इसके लिए पूरी तैयारियां कर दी गई हैं। कहा छात्रों को कोविड गाइडलाइन का पूरा पालन करना होगा।
