पिस्टल और नशीले पाउडर के साथ बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर

शहर कोतवाली पुलिस  द्वारा चेंकिग के दौरान एक पिस्टल, 4 जिन्दा कारतूस व 150 ग्राम डायजापाम नशीला पाउडर के साथ हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।   अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि  प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र अपने सहयोगियों के साथ रेलवे कालोनी के पास रोड पर चेकिंग कर रहे  थे कि एक व्यक्ति रसूलाबाद तिराहे की तरफ से भण्डारी स्टेशन की तरफ आता हुआ दिखाई दिया जैसे ही उसकी नजर पुलिस बल पर पड़ी व पीछे मुड़ कर तेज कदमों से भागना चाहा कि  संदेह होने पर पुलिस बल द्वारा उस व्यक्ति को दौड़ा कर पकड़ लिया गया।  पकड़ा गया   शहजादे पुत्र नजीर अहमद निवासी अबीरगढ़ टोला थाना कोतवाली, कुख्यात अपराधी है   तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन के व 4 जिन्दा कारतूस .32 बोर व 150 ग्राम डायजापाम नशीला पाउडर बरामद हुआ, कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि यह नशीला पाउडर पुड़िया बनाकर बेचता व बेचवाता है। उसपर डेढ़ दर्जन मुकदमें दर्ज है।
–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *