मास जतारा का गाना तू मेरा लवर हुआ रिलीज, रवि तेजा और श्रीलीला का दिखा किलर डांस

मास महाराजा रवि तेजा की फिल्म मास जतारा को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म का रोमांटिक सॉन्ग तू मेरा लवर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। इस गाने को प्रशंसक बेहद पसंद कर रहे हैं और लगातार अपनी राय शेयर कर रहे हैं।
भानु बोगावरापु द्वारा निर्देशित फिल्म मास जतारा पूरी तरह से लोगों को आकर्षित करने का वादा करती है, जिसमें श्रीलीला रवि तेजा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का गाना तू मेरा लवर 1 घंटे पहले ही रिलीज किया गया है। यूट्यूब पर इसे 1 घंटे में 2 लाख से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं। टीम ने पहले सिंगल तू मेरा लवर के साथ संगीत प्रमोशन शुरू किया। फिल्म का संगीत भीम्स सेसिरोलीओ ने तैयार किया है। वैसे इस फिल्म के अलावा भी भीम्स, रवि तेजा की कई फिल्मों के चार्टबस्टर्स दे चुके हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, यह गाना दिवंगत संगीत निर्देशक चकरी गरु को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने रवि तेजा को सुपरहिट गाने दिए थे। एआई का उपयोग करते हुए, टीम ने उनकी आवाज को फिर से बनाया, जिसमें स्वर खुद भीम्स द्वारा दिए गए थे।
फिल्म मास जतारा को नागा वामसी और साई सौजन्या द्वारा सिथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के तहत निर्मित है। मास जथारा जुलाई के तीसरे सप्ताह में सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।
रवि तेजा और श्रीलीला का गाना तू मेरा लवर प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। इसका अनुमान आप इनके कमेंट से कर सकते हैं। एक यूजर ने लिखा, विंटेज रवितेजा वापस आ गया है, एक और यूजर ने लिखा, चकरी गारी की आवाज को फिर से बनाने के लिए एआई का उपयोग देखना बहुत अच्छा लगा, एक और यूजर ने लिखा, जय रवि तेजा अन्ना, एक और यूजर ने लिखा, श्रीलीला और रवि तेजा की जोड़ी मस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *