हाईटेंशन लाइन न हटाए जाने पर लोगों में गुस्सा

श्रीनगर गढ़वाल।

श्रीकोट गंगानाली में वार्ड नंबर दो से 33 केवी हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों की बैठक आहुत की गई। बैठक में लोगों ने शासन-प्रशासन व कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक डा. धन सिंह रावत से हाईटेंशन हटाए जाने की गुहार लगाई। मौके पर लोगों ने लाइन हटाए जाने को लेकर बरती जा रही लेटलतीफी पर भी गहरा आक्रोश व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि बार-बार इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि श्रीकोट क्षेत्र की समस्त भूमि नाप भूमि है और वहां से तब तक लाइन शिफ्ट नहीं हो सकती जब तक प्रत्येक परिवार अनापत्ति न दे। कहा जबकि डांग में हाईटेंशन लाइन भूमिगत कर दी गई है। ऐसे में श्रीकोट के लिए अलग मानक तय किया जाना न्याय संगत नहीं है। कहा सभी क्षेत्रों में हाईटेंशन लाइन जंगलों से होकर गुजर रही है। केवल श्रीकोट क्षेत्र इसका अपवाद बना हुआ है। कहा अब ये बात भी सामने आ रही है कि श्रीकोट के ऊपरी भाग से ठंडी रोड प्रस्तावित है, बताया जा रहा है कि पहले रोड़ का काम पूरा होगा। फिर लाइन शिफ्ट किए जाने को लेकर सोचा जाएगा। कहा प्रभावित परिवार इसको लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कहा जानमाल का खतरा बना होने के बावजूद इसको नजरअंदाज किया जा रहा है। बैठक में वन पंचायत अध्यक्ष श्रीकोट सुनीता गैरोला, बिंदु लता, लज्जू, शशि चौधरी, रेखा रावत, शशि चमोली, महेश गिरि, ज्योति चमोली, दुर्गा देवी, अनिता देवी, लक्ष्मी देवी, दीपक चमोली, चैत राम, परमेश्वरी राणा, ललिता भण्डारी, चन्द्रकला, आरती रावत, सरिता बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *