पीडि़त परिवारों को जल्द मुआवजा राशि निर्गत कराने की मांग की

श्रीनगर गढ़वाल।

देवप्रयाग विधानसभा के दुरोगी छाम गांव की दो महिलाओं को गुलदार द्वारा मारे जाने की घटना के बाद आप कार्यकर्ताओं ने पीडि़त परिवारों की सुध ली। आप नेता गणेश भट्ट ने कहा कि घटना के एक सप्ताह बीतने के बाद भी शासन-प्रशासन के माध्यम से वन विभाग की ओर से पीडि़त परिवारों को मुआवजा देने में देरी की जा रही है। कहा दोनों पीडि़त परिवार बेहद गरीबी में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। छाम गांव की महिला अपने पीछे एक दिव्यांग बेटा छोड़ गई हैं, तो दूसरी ओर दुरोगी गांव की महिला की मौत के बाद उनके पति मदन लाल और बच्चों का बुरा हाल है। कहा मदन लाल की आंखें कमजोर होने की वजह से काम नहीं कर पाते हैं। ध्याड़ी मजदूरी और खेती का काम उनकी पत्नी ही करती थी। उन्होंने प्रशासन से बिना देरी किए मुआवजा राशि निर्गत कराने की मांग की है। कहा यदि एक सप्ताह के भीतर दोनों पीडि़त परिवारों को मुआवजा राशि नहीं दी गई तो वे पीडि़त परिवार और बच्चों के साथ एसडीएम कार्यालय कीर्तिनगर में धरने पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर राकेश चंद, धर्म सिंह, विजय असवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *