सात एकड़ कृषि भूमि दिलाने के नाम पर बीस लाख की धोखाधड़ी

 

 

रुड़की

गंगनहर कोतवाली को पूर्वी अंबर तालाब निवासी अंजू चौरसिया ने तहरीर देकर बताया कि फरवरी 2017 में सात एकड़ भूमि आंध्र प्रदेश के जिला अन्नतपुर नया जिला श्री सत्य साईं तहसील पैनुकोण्डा में पसंद की थी। जिसके एवज में पुनीत नंदा पुत्र जितेंद्र नंदा सेक्टर- आठ चंडीगढ़ ने राजेंद्र अग्रवाल और पुनीत नंदा के साले सनी धीर ने मिलकर कुछ जरूरी लिखापढ़ी कर बीस लाख रुपये लिए थे। लेकिन कई सालों तक जमीन का बैनामा नहीं कराया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने सन्नी धीर, राजेंद्र अग्रवाल और पुनीत नंदा के खिलाफ धोखाधड़ी करने, षड्यंत्र रचने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *