धनौरी के मंदिर से चोरी करने का आरोपी पकड़ा
रुड़की
मंदिर के दान पात्र से चोरी की घटना को अंजाम देना वाले चोर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोटा मच्छाहेड़ी के बाला जी मन्दिर में चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी थी। धनौरी चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि मंदिर में चोरी करने वाले सचिन निवासी लिब्बरहेड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
