सामंत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से भेंट की  

नैनीताल।

ब्लॉक कोटाबाग के क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह सामंत ने मंगलवार को देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनको पुष्पगुच्छ भेंट किया। साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 5 सूत्रीय मांग एवं विकास खंड कोटाबाग की मूलभूत समस्याओं के निदान के लिए ज्ञापन सौंपा। सामंत के मांग पत्र पढऩे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *