प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता की शिकायत

विकासनगर। फेडिज कपसाड़ वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्र लोगों को आवास सूचि में शामिल किए जाने की शिकायत प्रधानमंत्री से की है। एसोसिएशन ने तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. पूजा गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर पीएम के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें पदाधिकारियों ने चकराता और कालसी विकासखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आबंटित आवासों की जांच कराने की मांग की। अध्यक्ष पूजा गौड़ ने कहा कि दोनों विकासखंडों में प्रधानमंत्री आवास योजना में जमकर अनियमितताएं बरती गई हैं। यदि, जल्द मांग पर सुनवाई नहीं हुई, तो एसोसिएशन मा. न्यायालय की शरण लेने को विवश होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ. कलगराम चौहान, अन्नू गौड़, जगीन्द्रा देवी, चमन, मंजीता सोनी, दिव्या सोनी, रीना सोनी, भगत राम शर्मा, रोशन लाल, कुलदीप, मोहित आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *