जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे विरोधी दल : जुवांठा

विकासनगर। पुरोला के पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश जुवांठा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने जिस तरह से विकास कार्यों को अंजाम दिया है। उससे विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है। विरोधी दलों के लोग जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। लेकिन जनता विरोधी दलों के उकसावे में आने वाली नहीं है। यही कारण है कि शनिवार को कांग्रेस और आप पार्टी के मुख्यमंत्री आवास घेरने का कार्यक्रम पूरी तरह से विफल रहा है। पूर्व विधायक राजेश जुंवाठा ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जनता में भ्रम फैलाने का काम कर रही हैं। पुष्कर धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद जिस तरीके से त्वरित निर्णय लिये जा रहे हैं। युवाओं के हित में कार्य किये जा रहे हैं। इसके अलावा विकास कार्यों में एकाएक अप्रत्यशित तेजी आयी है। उसके बाद विपक्ष के पास कुछ रहा नहीं। जिससे विपक्षी कांग्रेस और आप बौखला गयी हैं और उल्टे सीधे बयान जारी कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश में जुट गये हैं। उत्तराखंड में आगामी 2022 के चुनाव में भी भाजपा ही दोबारा सत्ता में लौटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *