ट्रांसपोर्ट के नाम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप

हरिद्वार

एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर आमजन से रकम मांगने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में प्रमोद चौहान पुत्र बुद्धि सिंह निवासी नहर सिंह एन्क्लेव सराय ने बताया कि उसका चौहान गुड्स कैरियर के नाम से ट्रांसपोर्ट नगर सराय में कार्यालय है। आरोप है कि शिव शक्ति एक्सपोर्ट ब्लॉक-बी टिहरी विस्थापित कालोनी रानीपुर का स्वामी उसके फर्म के नाम का गलत इस्तेमाल कर आमजन से पैसे की मांग कर रहा है। आरोप है कि पश्चिम बंगाल से उसे कृष्णा चंद्रा जयसवाल, निवासी कृष्णा चन्द्रा प्लास्टिक कॉरपोरेशन निर्माण चंद्रा गली कोलकाता ने कॉल किया। उसके बाद उसकी फर्म का नाम इस्तेमाल कर आमजन से पैसे मांगने लग गया। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *