चीनी मिल ने किया 33 करोड़ का भुगतान

रुड़की

लक्सर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि पेराई सत्र 2023-24 में 15 फरवरी तक हुई गन्ना खरीद का भुगतान पूर्व में किसानों को दे दिया गया था। बुधवार को 16 से 29 फरवरी तक की खरीद का कुल 32.94 करोड़ रुपये का भुगतान भी आरटीजीएस के माध्यम से गन्ना समितियों के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है। लक्सर समिति के प्रभारी सचिव सूरजभान सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भुगतान की धनराशि जल्दी ही किसानों के एकाउंट में भेज दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *