यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील
रुड़की
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन किया गया। कार्यक्रम में देहरादून द्वारा निर्मित नौ मॉडल्स को जनपद के 45 प्राथमिक स्तर के अध्यापकों को प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने एवं प्राथमिक शिक्षा स्तर से ही छात्रों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।
