यूपी सिंचाई विभाग ने किया पंचशील मंदिर का निरीक्षण
रुडकी
बोट क्लब के पंचशील मंदिर पर मेरठ से आए यूपी सिचांई विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। उन्होंने वहां हो रहे कार्यों पर आपत्ति जतायी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वह केवल वहां मौजूद मंदिर का रख रखाव कर रहे हैं। बोट क्लब के निकट नहर पटरी पर पंचशील मंदिर से हाल ही प्रशासन से अवैध कब्जा हटाया था। मंदिर की देखरेख के लिए कमेटी बनायी गई है। शुक्रवार को मेरठ से यूपी सिचांई विभाग के अधीक्षक अभियंता एवं अन्य अधिकारी मौके पर निरीक्षण को पंहुचे। निरीक्षण पंहुचे अधिकारी ने वहां हो रहे निर्माण कार्य पर आपत्ति जतायी। मौके पर मौजूद अरविंद गौतम जिनका कहना था कि पंचशील मंदिर से जेएम ने अतिक्रमण हटवाया था। जिसके बाद एक समिति का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य होने के नाते केवल मंदिर का रख रखाव किया जा रहा। यूपी से आए अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि वह निरीक्षण करने आए थे। वहां मौजूद लोगों को निर्माण करने से मना किया है। अरविंद गौतम का कहना है किसी प्रकार का कोई निजी निर्माण नहीं किया जा रहा है। केवल मंदिर के रख रखाव संबंधि कार्य को ही किया जा रहा है।
