एनएसएस शिविर में दी कई जानकारियां
पौड़ी
राजकीय कन्या इंटर कालेज की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान के साथ ही कई योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। इस दौरान स्वयंसेवियों ने नशे से होने वाले नुकसान के साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं आदि को लेकर लोगों को जागरूक भी किया। मंगलवार को स्कूल में आयोजित शिविर के समापन अवसर पर स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि खंडशिक्षाधिकारी मास्टर आदर्श ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से स्वयंसेवियों को कई जानकारियां मिलती है। कार्यक्रम अधिकारी संगीता वाल्मीकि ने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवियों में मानवीय गुणों का संवर्धन करती है। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष भक्ति लाल शाह, कांति किमोठी, कमलेश कुमार, ऋतु नेगी आदि शामिल रहे।
