नदी में गिरा बीआरओ का मजदूर …. खोजबीन जारी

चमोली

भारत चीन सीमा के भारत के इलाके रताकोणा से वापस लौट रहा बीआरओ का एक मजदूर नदी में जा गिरा। उसकी तलाश जारी है । मंगलवार को मानवेल हांसदा 21 वर्ष निवासी दुमका झारखंड रताकोणा में बॉर्डर सडक़ निर्माण का कार्य कर रहा था। विगत दिनों हुई बर्फबारी के कारण बॉर्डर रोड बाधित होने पर मजदूर मानवेल अपने दोस्त सोनू कुमार झा के साथ पैदल कुछ दवाई लेने माणा माना की ओर आ रहा था। और मूसापानी घस्तौली के पास नदी किनारे अचानक पत्थर पर पैर फिसलने से सरस्वती नदी में गिर नदी के साथ बह गया। उसके साथ आ रहे सोनू झा ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण वह काफी दूर बह चुका था। थाना प्रभारी बदरीनाथ जगमोहन पडियार ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम खोजबीन के लिए घटनास्थल पर जा रही है लेकिन बर्फबारी के कारण बाधित बॉर्डर रोड पर पैदल जाना अभी थोड़ा असंभव है। जिसके कारण माणा गांव के सामने सरस्वती व अलकनंदा नदी के संगम के साथ भीम पुल तक युवक की खोजबीन की जा रही है। हालांकि अभी तक लापता व्यक्ति का कुछ भी सुराग नहीं मिल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *