एनसीसी कैडेटस ने चलाया स्वच्छता अभियान
हरिद्वार
औरंगाबाद में संचालित एनसीसी कैंप के आठवें दिन स्वच्छ भारत अभियान के तहत कैडेट्स ने औरंगाबाद शिव मंदिर के पास स्वच्छता अभियान चलाकर गांव वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। इस अभियान में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर राजीव उनियाल, उत्तम शर्मा, सोहनलाल, संजय नेगी,प्रीतम पंवार, ज्योति लोहानी, परमानेंट इंस्ट्रक्टर वीरेंद्र सिंह, सनम सारू, प्रजापति विपिन, संतोष भट्ट आदि शामिल रहे। इस दौरान हेड कांस्टेबल योगेश खंतोला ने साइबर सिक्योरिटी के विषय में कैडेटस को विस्तार से बताया। साथ ही वर्तमान में हो रहे साइबर क्राइम से बचने के लिए एनसीसी कैडेट्स को जागरुक भी किया। मंच संचालन एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर रमेश सिंह ने किया।
