आखिरकार 25 घंटे बाद खुला ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे

कर्णप्रयाग

चमोली के कर्णप्रयाग के पास मलबे से बंद बदरीनाथ हाईवे को बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे खोल दिया गया है। करीब 25 घंटे बंद रहने के बाद एनएच के अथक प्रयास से यहां आवागमन शुरू हो पाया है। बदरीनाथ हाईवे कर्णप्रयाग और लंगासू के बीच उमा माहेश्वर आश्रम के पास मंगलवार सुबह करीब दस बजे भारी मात्रा में पहाड़ी टूटने से बंद हो गया था। हाईवे बंद होने के बाद से यहां एनएच द्वारा तहसील प्रशासन की मौजूदगी में लगातार दो और तीन जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया। एनएच का कर्मियों द्वारा रात और दिन मशीनों की मदद से काम करते हुए बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे यहां यातायात बहाल हो पाया। प्रारंभिक चरण में हल्के वाहनों के लिए सडक़ खोल दी गई। जिसके कुछ देर बाद यहां भारी वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया था। सडक़ बंद होने के चलते दो दिनों तक लोगों ने सिवाई होते हुए पैदल दूरी नापी। जबकि अन्य वाहनों को कर्णप्रयाग से धारडुंग्री-मैखुरा-सिलंगी-कंडारा होते हुए सोनला जाना पड़ा। जबकि कई वाहन पोखरी होते हुए जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचे। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे को वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *