निशुल्क शिविर में मरीजो ने कराई आंखों की जांच

पौड़ी

निशुल्क नेत्र महोत्सव में हंस क्लिनिक कोटद्वार में 503 व हंस फाऊंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली में 458 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। गुरुवार को नेत्र महोत्सव के चौथे दिन लगभग 1061 मरीजों ने पहुंचकर आंखों की विभिन्न बीमारियों में स्पेशलिस्ट चिकित्सकों का परामर्श लिया। नेत्र रोग क्लिनिक में नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डा. रवि ने हंस क्लिनिक कोटद्वार और डा. नितिन मुकेश हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली में सभी मरीजों की आंखों की जांच की। जांच में 273 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। सर्जरी के लिए चयनित सभी मरीजों का द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल चमोलीसैंण में मोतियाबिंद का दूरबीन विधि द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा। इसके अलावा जांच कर 688 मरीजों को निशुल्क चश्में, दवाइयां और खून की जांचें भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *