ऋषिकेश में 2 व मुनिकीरेती में 3 नए कोरोना केस

ऋषिकेश

वैश्विक महामारी कोरोना की रफ्तार लगातार कम हो रही है। रविवार को ऋषिकेश में 2 और मुनिकीरेती में कोरोना संक्रमण के 3 नए केस सामने आए हैं। सभी होमआइसोलेशन में हैं। सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि रविवार को पैथोलॉजी लैब में 11 ने एंटीजन रैपिड जांच कराई, इनमें से एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आयी। अस्पताल में ही 61 आरटीपीसीआर जांच हुई। 2 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना दवा किट देकर इनको होमआइसोलेट कर दिया है। वहीं, मुनिकीरेती में रविवार को 65 लोगों ने कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें 3 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। कोविड नोडल अधिकारी डा. जगदीश जोशी ने बताया कि वर्तमान में कोविड सेंटर में 11 मरीज आइसोलेट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *