आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन

काशीपुर l विश्व मृदा दिवस पर हुई गोष्ठी में मृदा के महत्व बताये गए l मंगलवार को आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी तथा सहायक गन्ना आयुक्त निलेश कुमार ने मृदा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की मृदा एक महत्वपूर्ण संसाधन है l इसका संरक्षण करना तथा इसके स्वास्थ्य का ख्याल रखना हम सभी का कर्तव्य है। मृदा संसाधन के अंधाधुंध दोहन से इसमें सूक्ष्म पोषक तत्वों तथा कार्बन की मात्रा लगातार कम होती जा रही है। अत्यधिक सिंचाई से मृदा में लवण की मात्रा बढ़ती जा रही है। अत्यधिक लवणता मृदा के लिए अत्यंत हानिकारक है। अगर हम अपने मृदा संसाधन की उचित देखभाल नहीं करेंगे तो आने वाले वर्षों में हमें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। हर किसान को चाहिए वह अपने मृदा की जांच कराये तथा जो भी पोषक तत्वों की कमी हो उसकी पूर्ति करें। हमें आज मृदा उपचार पर विचार करना चाहिए। यहां सांख्यिकी खंड प्रभारी नवनीत सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *