जीबी पंत फाउंडेशन ने पुष्कर को किया सम्मानित

चम्पावत

जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन ने सिलक्यारा सुरंग से वापस लौटे पुष्कर ऐरी को सम्मानित किया। उन्होंने पुष्कर को शॉल ओढ़ाया तथा भेंट किए। रविवार देर शाम जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छीनीगोठ निवासी पुष्कर ऐरी से मिलकर उसका हाल जाना। यहां संरक्षक भुवन चंद पांडे, सचिव संजय गर्ग, उपाध्यक्ष बसंत पुनेठा, हंसा जोशी, सूरज भारद्वाज, कल्पना चंद, पद्मिनी दयाल, प्रीतम सिंह, महेश चंद्र पाठक, ममता गंगवार, भागीरथी पंत, महेश चंद्र, गीता सती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *