देवभूमि उद्यमिता योजना पर हुई कार्यशाला
रुद्रप्रयाग
देवभूमि उद्यमिता योजना को लेकर राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों से नवीन टेक्नोलॉजी के माध्यम से रोजगार की संभावनाओं को बढाने पर जोर दिया गया। साथ ही बिजनेस आइडिया, फंडिंग, इनक्यूबेटर सेंटर्स, बिजनेस प्लान हित सहित कई जानकारियां भी दी गई। महाविद्यालय गुप्तकाशी में आयोजित कार्यशाला में कार्यक्रम की नोडल अधिकारी मोनिका नाथ ने छात्रों को एक उद्यमी के गुणों से परिचित कराया। साथ ही बिजनेस आइडिया एवं बिजनेस प्लान की विस्तार से जानकारी दी गई। कहा कि बिजनेस से लोग लाखों कमा रहे है। इसलिए बिजनेस शुरू कर स्वरोजगार अपनाया जा सकता है। बुरांश हिल स्टे के मैनेजर एकता सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र के युवाओ को वर्षभर रोजगार से जुड़े रखने के लिए रोजगार की संभावनाएं को तलाशने पर जोर दिया। यात्रा समय के साथ-साथ बाकी समय पर भी स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए संभावनाएं तलाशने मे सहयोग की बात कही। इस अवसर पर डॉ. मनोज, डॉ. योगिशा, डॉ. अनुराग, डॉ आजाद सिंह, डॉ. चिंतामणि, डॉ. अंजना एवं कर्मचारी मौजूद थे।
