बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए करे स्थलीय निरीक्षण
पौड़ी
तहसील यमकेश्वर के तहत गंगाभोगपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने वन विभाग, एसडीएम यमकेश्वर और नगर पालिका जौंक को बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों को जल्द करने के लिए संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण करते हुए आख्या देने के निर्देश दिए। कहा कि वन भूमि के कटाव की रोकथाम, आबादी में किसी तरह का जलभराव ना हो सके इसके लिए जल्द ही स्थलीय निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट दे। बैठक में एसडीएम सदर स्मृता परमार आदि शामिल रहे।
