कृत्रिम मेधा के दुष्परिणामों से बचना होगा
चम्पावत
चम्पावत में राष्ट्रीय दिवस पर गोष्ठी हुई। इस दौरान कृत्रिम मेधा (एई)विषय पर विचार विमर्श किया गया। पत्रकारों ने कृत्रिम मेधा के दुष्परिणामों से बचने पर जोर दिया। चम्पावत सूचना कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया। वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडेय की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में पत्रकारों ने कहा कि वर्तमान में मीडिया में कृत्रिम मेधा के जरिए कार्य किया जा रहा है। मीडिया संस्थान और समाचार एजेंसियों में कंप्यूटर का व्यापक प्रयोग हो रहा है। इस वजह से एई पर निर्भरता अधिक हो रही है। कहा कि कृत्रिम मेधा के फायदे और नुकसान को ध्यान में रख कर कार्य करना होगा। उन्होंने फेक न्यूज से बचते हुए कार्य करने की अपील की। सतीश जोशी के संचालन में हुई गोष्ठी में डीईओ गिरिजा शंकर जोशी, पत्रकार चंद्रशेखर जोशी, सतीश जोशी, दिनेश पांडेय, गणेश पांडेय, विनोद चतुर्वेदी, संतोष जोशी, गिरीश बिष्ट, हरीश पांडेय, रितिक भंडारी, लक्ष्मण सिंह, बीसी जोशी, नवीन भट्ट, सूरी पंत आदि मौजूद रहे।
