देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास से मनाया
हरिद्वार
पावन धाम आश्रम में देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान आश्रम में स्थित शीश महल मंदिर में भगवान लक्ष्मीनारायण, गंगा और तुलसी पूजन किया गया। साथ ही गीता भवन ट्रस्ट सोसायटी के तत्वावधान में जन सुविधा के लिए एक मेडिकल स्टोर का उद्घाटन किया गया। सोमवार को संस्था के संरक्षक स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने बताया कि तीर्थ यात्रियों, संत समाज और स्थानीय निवासियों की आवश्यकता को देखते हुए संस्था के निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर खोला गया है। ताकि जरूरतमंद लोगों को सस्ते दामों पर दवाइयां उपलब्ध हो सकेगी। जल्द संस्था पैथोलॉजी लैब और स्कैनिंग सेंटर शुरू करने जा रही है। इस मौके पर सुनील गर्ग, अंशुल श्रीकुंज, रविंदर सूद, डॉ. भरत अग्रवाल, सुरिंदर गोयल, पवन अग्रवाल, योगेश गर्ग, मनविंदर सग्गू, दीक्षा पाण्डेय, प्रकाश चंद जोशी, हरिकिशन वर्मा, पंकज चौहान, पूजा शर्मा, अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
