दुकान का सामान सड़क तक रखा तो लगेगा जुर्माना

रुड़की

बाजार में दुकानों का सामान बाहर सड़क तक रखने से आमजन को परेशानी हो रही है। इसे सुधारने के लिए लक्सर पुलिस ने बाजार में जाकर दुकानदारों को ऐसा न करने की हिदायत दी। चेताया कि एक दिसंबर से ऐसा सामान जब्त करने के साथ ही दुकानदार से जुर्माना भी वसूला जाएगा। लक्सर नगर और आसपास के बाजारों में अतिक्रमण के कारण खरीदारी करने आए लोगों को अक्सर परेशानी होती है। सबसे बुरा हाल कस्बे के मेन बाजार का है। दिन में व्यापारी अपनी दुकान का सामान सड़क तक सजाकर रख देते हैं। इसके चलते बाजार से होकर बाइक निकालना भी कठिन हो रहा है। अब लक्सर पुलिस ने इसके खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *