ईपीएफओ 28 को सात जिलों में लगाएगा कैंप

देहरादून

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून की ओर से निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम के तहत सात जिलों में 28 नवंबर को कैंप लगा रहा है। इन कैंप में भविष्य निधि से जुड़े मामलों का निस्तारण मौके पर किया जाएगा। साथ ही चार स्थानों पर भविष्य निधि संगठन के साथ कैंप में कर्मचारी राज्य बीमा निगम भी सहभागिता करेगा। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विश्वजीत सागर ने बताया कि 28 नवंबर को हरिद्वार के सिडकुल सेक्टर 10 स्थित रोकमैन इंडस्ट्री, बहादराबाद, देहरादून में सेलाकुई स्थित डिक्सन टैक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, टिहरी गढ़वाल में पनाम्बी तपोवन रिजॉर्ट, तपोवन सराईं, पौड़ी गढ़वाल में आरवीएनएल डूंगरीपंथ गांव, एल एंड टी रुद्रप्रयाग, चमोली में टीएचडीसी पीपलकोटी और उत्तरकाशी में नगर पालिका परिषद बड़कोट में कैंप का आयोजन किया जाएगा। इन कैंप में अग्रिम भुगतान, ऑनलाइन दावों का निस्तारण, यूएएन की जानकारी दी जाएगी। विश्वजीत सागर ने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल में इन कैंप में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की टीम भी हिस्सा लेगी, जो कर्मचारियों को राज्य बीमा निगम से जुड़ी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *