जुआ खिलवाते पुलिस ने एक पकड़ा

पिथौरागढ़

नगर में सार्वजनिक स्थान पर जुआ रोकथाम को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। कोतवाल हिमांशु पंत के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शिलिंग तिराहे में छापेमारी की। इस दौरान अजय सिंह बोहरा जुआ खिलवाते हुए पकड़ा गया। पुलिस को उसके पास से एक झंडी तार बॉक्स, छह पासे व 5हजार 400 रुपये भी बरामद हुए। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ जुआ अधिनिमय के तहत कार्रवाई की है। टीम में एसआई शंकर सिंह रावत, कांस्टेबल होशियार सिंह, कुशल सिंह, पंकज पंगरिया, ध्रुव सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *