युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या

अल्मोड़ा

यहां पपरशैली निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार पपरशैली निवासी लोकेश बिष्ट पुत्र स्व. राजेंद्र सिंह ने शाम जहर खा लिया। जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक एक दुकान चलाता था। घटना के दौरान युवक घर पर अकेला था। परिजन जब घर पर पहुंचे तो युवक अपने कमरे में बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *