गंगा में स्नान करते वक्त बहा दिल्ली का युवक

ऋषिकेश।  तीन साथियों के साथ ऋषिकेश घूमने पहुंचा दिल्ली का युवक गंगा में स्नान करते वक्त बह गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने युवक के परिजनों को अवगत कराया दिया है।
लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक दिल्ली स्थित ओखला निवासी 30 वर्षीय ललित शर्मा 30 सितंबर को तीन दोस्तों के साथ ऋषिकेश पहुंचा था। रविवार को वह साथियों के साथ स्वर्गाश्रम घूमने निकल गया। दोपहर करीब 12 बजे रामझूला पुल के पास गंगा तट पर स्नान करते हुए अचानक वह तेज प्रवाह की चपेट में आ गया। देखते ही देखते ललित आंखों से ओझल हो गया। साथियों ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी, इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि घटनास्थल से कई किलोमीटर आगे तक गंगा में ललित को तलाश किया गया। गोतोखारों ने भी गंगा में उसकी की खोजबीन की, मगर देर शाम तक ललित को कोई सुराग नहीं लग पाया है। थानाध्यक्ष विनोद गुसाईं ने बताया कि घटना के बारे में ललित के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सोमवार को फिर से गंगा में उसकी तलाश को सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *