चोरी करते रंगे हाथ ग्रामीणों ने युवक को दबोचा
रुड़की
घर में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। उसे पुलिस के सूपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार दीपावली के दिन किशनपुर गांव में एक युवक घर में घुसकर मोबाइल व ई रिक्शा चोरी कर रहा था। उसे ग्रामीणों ने दबोच लिया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने आरोपी युवक को सुपुर्द कर दिया। किशनपुर जमालपुर गांव निवासी मेहरबान ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोपी युवक की पहचान शाजिद निवासी पुहाना के रूप में हुई। थाना प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि चोरी के सामान के साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
