बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अब होगा विकास

रुड़की

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की विकास फाउंडेशन (आईआईटीआरडीएफ) और सिस्ट्रा एमवीए कंसल्टिंग ने सतत बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में सहयोगी पहल की घोषणा की है। सीएसआर परियोजना के तहत यह साझेदारी अल्ट्रा हाई-परफॉर्मेंस कंक्रीट की विशेषताओं को उजागर करने को तैयार है। इस सहयोग का उद्देश्य निर्माण उद्योग के टिकाऊ व लचीले बुनियादी ढांचे के दृष्टिकोण में एक आदर्श बदलाव लाना है। आईआईटी में आयोजित समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. केके पंत, सिस्ट्रा इंडिया के सीईओ हरि सोमलराजू, सिस्ट्रा इंडिया के सीटोओ डॉ. निशिथ गुप्ता, आईआईटीआरडीएफ के निदेशक मंडल और संकाय संकायों के प्रमुख लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *