भैया दूज लेकर जा रहे दंपत्ति घायल

रुड़की

झबरेड़ा गुरुकुल मार्ग ग्राम कोटवाल आलमपुर के पास गन्नों से भरी ट्रैक्टर बोगी की चपेट में बाइक आ गई। इसमें दंपति घायल हो गया।
ग्राम सुल्तानपुर निवासी अर्पित अपनी पत्नी ममता के साथ बाइक से भैया दूज लेकर जा रहे थे। जैसे ही बाइक ग्राम कोटवाल आलमपुर के पास आई तो गन्नों से भरी ट्रैक्टर बोगी की चपेट में आ गई। दोनों बाइक सवार पति-पत्नी बाइक सहित सड़क पर गिर गए तथा घायल हो गए। दूसरी ओर से आ रहे ट्रक को लोगों के शोर मचाने पर ट्रक ड्राइवरने रोक दिया। इससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *