विवेकानंद आईसी का विद्या भारती की टीम ने किया निरीक्षण

पिथौरागढ़

हीरा देवी भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती की टीम ने निरीक्षण किया। विद्यालय के अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी ने सभी निरीक्षकों का स्वागत किया। विद्यालय के संस्थापक सदस्य एवं वर्तमान संरक्षक गोकर्ण सिंह मर्तोलिया ने विद्यालय के इतिहास से अवगत कराया। इस दौरान विद्यालय के शैक्षणिक,विभागीय, आध्यात्मिक तथा भौतिक गतिविधियों का सघन निरीक्षण किया गया। टीम ने वंदना,शिक्षण,अनुशासन व विभागीय क्रियाकलापों की सराहना की। टीम ने कक्षाओं में बच्चों से प्रश्न भी पूछे। इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों, छात्र-छात्राओं और पूर्व परिषद की बैठक कर उनसे वार्ता की। यहां इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन चंद्र ने बताया कि प्रतिवर्ष विद्याभारती सुधारात्मक दृष्टि से विद्यालयों में निरीक्षण कराती है। इस अवसर पर विद्याभारती प्रांत के खेल प्रमुख अब्बल सिंह टोपाल ने बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित तीन खिलाडियों को सम्मानित किया। इस दौरान निरीक्षण को यहां आई टीम में बागेश्वर से अब्बल सिंह टोपाल,गरुड़ के कैलाश चंद्र जोशी,लोहाघाट के चंद्र शेखर जोशी शामिल रहे। इस दौरानगौरव कुमार परिहार,आश्रम स्कूल के नित्यानंद मिश्रा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *