आज चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों को किया जाएगा सम्मानित
हल्द्वानी
राज्य स्थापना दिवस समारोह आज 9 नवंबर को उप जिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रशासन की ओर से चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समाज संगठन के प्रदेश संयोजक हुकम सिंह कुंवर ने चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों से सुबह 11 बजे कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
