मंदिर में चोरी करते युवक को पकड़ा

हल्द्वानी

सुनील सिंह पुजारी लोकेश्वर महादेव शिवमन्दिर देवला तल्ला गौलापार ने बताया कि बीते मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक लड़के को चोरी करते हुए पकड़ा। आरोपी मन्दिर से मूर्ति समेत अन्य सामान चोरी कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल थापा बताया। चोरी हुए सामान की कीमत 25 हजार रुपये करीब है। एसओ विमल मिश्रा ने बताया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *