पुलभट्टा में 240 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी पकड़े

रुद्रपुर

पुलभट्टा पुलिस ने 240 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को पुलभट्टा पुलिस यूपी बॉर्डर पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक बरेली की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवार वापस भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 240 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों ने अपना नाम दिनेश कुमार सिंह पुत्र राम प्रकाश जाटव निवासी वार्ड 4 मोहल्ला साहूकारा फतेहगंज पश्चिम बरेली और भानू उर्फ ब्रह्मप्रकाश पुत्र वेद प्रकाश गंगवार निवासी बसंत विहार कालोनी इज्जतनगर बरेली बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह स्मैक बरेली निवासी वसीम से लेकर हल्द्वानी में बेचने जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *