शक्तिफार्म में उप तहसील खोलने की मांग

रुद्रपुर

शक्तिफार्म की महिला कांग्रेसियों ने शक्तिफार्म की समस्याओं के समाधान के लिए तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी के माध्यम से सीएम को मांगपत्र भेजा। इसमें शक्तिफार्म में उप तहसील खोलने की मांग की। महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष सरस्वती बाला के नेतृत्व में कांग्रेसी तहसीलदार से मिले। उन्होंने कहा कि शक्तिफार्म उप तहसील की घोषणा हो चुकी है। यहां तक कि भूमि का चयन भी हो चुका है, लेकिन अभी तक उप तहसील नहीं बनी है। इससे शक्तिफार्म के लोगों को प्रमाणपत्र, खतौनी व रोजमर्रा के कार्यों के लिए सितारगंज आना पड़ता है। उन्होंने जल्द उप तहसील खोलकर राजस्वकर्मियों की तैनाती की मांग की। महिला कांग्रेसजियों ने शक्तिफार्म मार्ग की मरम्मत कराने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म में चिकित्सा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग भी की। यहां सुमित्रा, जानकी कोहली, चरणजीत कौर, देवकी देवी, वसीम मियां मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *