वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया

चम्पावत

पाटी अस्पताल में शुक्रवार को अस्पताल प्रबंधन ने वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान बुजुर्ग नागरिकों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी गुरुशरण कौर ने अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। पाटी क्षेत्र के घनश्याम जोशी, खीमानंद गहतोड़ी, पीताम्बर गहतोड़ी, लक्ष्मी दत्त जोशी, सरस्वती देवी, हीरा देवी, भगवती देवी को शॉल ओढ़ाया। कार्यक्रम में अस्पताल के बीएलए रंजीत मेहता, बीपीएम अमर चंद, ब्लॉक कार्डिनेटर पुष्पा जोशी, विकास थ्वाल, जानकी, मंजू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *