पूर्व विधायक के माली का कूल्हा तोड़ा, केस दर्ज

काशीपुर

एक व्यक्ति ने पूर्व विधायक के माली पर हमला कर उसका कुल्हा तोड़ दिया। माली ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मोहल्ला गुजरातियान निवासी विजय सिंह ने कहा कि वह पूर्व विधायक डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल के बड़े शिव मन्दिर पतरामपुर रोड स्थित बाग में माली का कार्य करता है। बीती 23 अक्तूबर की शाम को अपने मालिक का घरेलू सामान लेकर बाजार से आ रहा था। बाग परिसर में प्रकाश गिरी उर्फ हनी निवासी मोहल्ला नत्था सिंह बाग के अन्दर अवैध फड़ लगा रहा था। उसने फड़ लगाने को मना किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज की आरोपी ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। कूल्हे पर अपने पैर में पहने जूते से लगातार प्रहार किया। इससे उसका कूल्हा टूट गया। शोर मचाने पर आए लोगों ने उसे बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *