करवाचौथ महोत्सव में प्रतियोगिता आयोजित

रुड़की

करवाचौथ पर पंचायतघर में आयोजित महोत्सव में पांच सौ महिलाओं के साथ ही आरएनआई इंटर तथा बीडी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुबोध राकेश ने कहा कि हमारे रीति रिवाज और संस्कार ही हमारी सभ्यता और संस्कृति को जीवित रखे हुए हैं। कहा कि करवा चौथ का त्योहार द्वापर युग से चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था ने पहली बार नगर में करवाचौथ पर बड़ा आयोजन कर सराहनीय कार्य किया है। बीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि करवाचौथ पर भाषण, रंगोली, मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कर सराहनीय कार्य किया है। भाषण प्रतियोगिता में बीडी इंटर कॉलेज की सानिया प्रथम, सबिया द्वितीय और सना तृतीय स्थान पर रही। आरएनआई से कशिश चौथे और सादिया दूसरे स्थान पर रही। संस्था की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिह्न देकर कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *