युवक ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या

रुड़की

युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। सिविल लाइन्स कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा निवासी अक्षय (22) ने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। परिजन उसे नीचे उतार कर अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया। परिजन अक्षय के कमरे में पहुंचे तो उन्होंने शव फंदे से लटका देखा। शोर शराबा होने पर परिवार के अन्य लोग और आस पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। फंदे से अक्षय को नीचे उतारा गया। आसपास भी युवक की आत्महत्या की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी। भारी संख्या में परिवार और रिश्तेदार पीड़ित परिवार के घर पहुंचने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *