सडक़ दुर्घटना में युवक की मौत

हरिद्वार

धनौरी कलियर मार्ग पर पेड़ से बाइक टकराने के बाद हुए हादसे में ज्वालापुर निवासी युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सराय ज्वालापुर निवासी रोहित (18) अपने दो साथियों के साथ रविवार रात रिश्तेदारी से ज्वालापुर आ रहे थे। धनौरी कलियर मार्ग पर सडक़ के बीच गिरे पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक सडक़ पर गिर गए। गंभीर चोट लगने के कारण रोहित को रानीपुर झाल स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि धनौरी पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर दी है। रात में ही परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दे दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *