साइकिल रैली से किया नशे के प्रति जागरुक

चम्पावत। लोहाघाट में युवाओं को नशे से दूर और शारीरिक रुप से स्वस्थ्य रखने के उद्देश्य से साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें दीपक मेहता ने प्रथम स्थान पाया। शनिवार को जागरुक युवा मोहित सिंह रावत के नेतृत्व में साइकिल रैली का शुभारंभ पाटन पुल के पास ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र ढेक ने किया। रैली पाटन पुल से झूमाधुरी मंदिर के खालतोक तक निकाली गई। रैली में युवाओं को कॅरियर संबंधी टिप्स दिए गए। बताया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रैली में दीपक मेहता प्रथम, रोहन मेहता द्वितीय और सोनू गोस्वामी तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को एसआई कुंदन सिंह बोहरा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर विक्रम सिंह, दीपांशु महरा, निखिल बोहरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *